पर्यावरण प्रदूषण पर निबंध | Essay on Environmental Pollution in Hindi

पर्यावरण प्रदूषण आज के समय की बहुत बड़ी समस्या बन चुकी है, यह “पर्यावरण प्रदूषण पर निबंध (Essay on Environmental Pollution in Hindi)” उन्ही समस्याओ पर लिखा गया है, इस निबंध में पर्यावरण प्रदूषण, प्रदुषण का अर्थ, जल प्रदूषण, वायु प्रदूषण, मृदा प्रदुषण, ध्वनि प्रदुषण, प्रदुषण से हानि, पर्यावरण संरक्षण आदि महत्वपूर्ण पहलुओं पर चर्चा किया गया है उम्मीद है आप पसंद करेंगे। अगर आप को निबंध पसंद आये तो ऐसे अपने दोस्तों में साझा करना ना भूले धन्यवाद।

आप इसे भी पढ़ सकते है।

  1. हिंदी भाषा के महत्व पर निबंध | Essay on Importance of Hindi in Hindi
  2. Samay ka Sadupyog Par Nibandh | समय का महत्त्व पर निबंध
  3. संस्कृत पर निबंध | Essay on Sanskrit in Hindi
  4. Mela Nibandh in Hindi | मेला पर निबंध | Essay on Mela in Hindi

पर्यावरण प्रदूषण पर निबंध प्रस्तावना।

पर्यावरण से तात्पर्य है हमारे चारो ओर का आवरण अर्थात वातावरण। हमारे चारो ओर के हर एक प्रकृति सम्पदा पेड़ – पौधे, मिट्टी, हवा, जल आदि मिल कर वातावरण का निर्माण करते है, जो हमारे जीवन यापन के लिए अत्यंत आवशयक है, इसके बिना हम जी नहीं सकते है। हमारे वातावरण के इन्ही घटक (पानी, मिट्टी, हवा आदि ) का दूषित हो जाना, इनमे दूषित पदार्थो का मील जाना प्रदुषण कहलाता है।  

पर्यावरण प्रदूषण एक अभिशाप। 

पृथ्वी पर के हर एक जिव पर्यावरण का ही हिस्सा है और अपने जीवन यापन के लिए पर्यावरण पर ही निर्भर करते है।  ऐसे में पर्यावरण का दूषित हो जाना एक अभिशाप से कम नहीं है। प्रकृति में संतुलन दोष उत्त्पन्न होना, शुद्ध वायु का ना मिलना, शुद्ध जल का ना मिलना, शुद्ध खाद्य पदार्थो का न मिलना, स्वक्ष वातावरण का ना मिलना ये सुब वातावरण में बढ़ते पप्रदूषण के निशानीयां  है। 

हमारे वातावरण का दूषित हो जाना कई बिमारियों को जन्म देता है। कई शहरो में नित प्रतिदिन घटती हवा की गुणवत्ता के कारण कई तरह कि परेशानियों का सामना कारना पर रहा है। 2022 में आयी केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के रिपोर्ट के अनुसार 156 शहरों में से 3 शहरो की हवा की गुणवत्ता काफी कम थी, इन शहरों में air quality index 300 से भी ज्यादा था एवं 21 शहरों की हवा की गुणवत्ता में ख़राब में दर्ज हुई। 

विज्ञान एवं पर्यावरण प्रदूषण। 

बढ़ता विज्ञान और हमारे ख़राब जीवन शैली प्रत्येक दिन हमारे पर्यावरण को और ज्यादा प्रदूषित करता जा रहा है। बड़े कारखानों द्वारा कचरा को नदियों में डालना, उनकी चिमनियों से निकली हवा, हमारे वाहनों से निकलने वाली दूषित हवा, खेती में उपयोग किये जाने वाले रसायन हमारे पर्यावरण को बद से बत्तर बना रहा है।

हमारे पर्यावरण का पूर्ण रूप से दूषित हो जाना हमारे लिए खतरा बन सकता है। हमें अपने पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए कदम उठाना चाहिये, क्योकि पर्यावरण ही हमारे जीवन का आधार है। हम अपने हर जीवन के हर एक आवश्यकता लिए पर्यावरण पर ही निर्भर है। 

हम अपने चारो ओर अनेक रूपों में प्रदुषण को देख सकते है या ये कहे प्रदूषण के विभिन्न्य प्रकार को देख सकते हैं 

  1. जल प्रदूषण 
  2. मृदा प्रदुषण 
  3. वायु प्रदूषण 
  4. ध्वनि प्रदूषण 

जल प्रदूषण

जल पर्यावरण के मूल घटको में से एक है, जल हमारे जीवन के दृष्टिकोण से भी अत्यत आव्यशयक है, इसके बिना हम अपनी जीवन की कल्पना भी नहीं कर सकते है। पृथ्वी पर के हर एक जिव किसी न किसी रूप में जल पर आश्रित है, ऐसे में जल का प्रदूषित हो जाना हम सब के लिए खतरा है। 

बड़े बड़े उद्योगों से निकला अवशेष, दूषित पानी को साफ किये बिना नदियों में प्रवाहित कर देना, नदियों को बहुत प्रदूषित कर रहा है। नदियों का प्रदूषित होना जल प्रदूषण का प्रमुख कारण है। जल प्रदूषण के कारण कई शहरो में 

पेय जल के कमी, अम्ल वर्षा जैसे समष्याओ का सामना करना पर रहा है। जल हमारे हमरे जीवन के दृष्टिकोण से अत्यंत आवयशक है हमें इसका संरक्षण करना चाहिये। 

मृदा प्रदूषण 

पर्यावरण में बढ़ते प्रदूषण से हमारी मृदा/भूमि भी काफी प्रदूषित होती जा रही है। आज के समय खेतो में प्रयोग किये जाने वाले रसायन के कारन मृदा लगातार प्रदूषित होती जा रही है। भूमि लगातार अपनी उपजाऊ छमता खो रही है। अत्यंत मात्रा में पेड़ो का कटना, प्लास्टिक का उपयोग करना हमारे मिटटी को अत्यंत नुकशान पहुँचता है। भूमि प्रदुषण जमीन पर रहने वाले जीवों के बिलकुल हित में नहीं है। 

वायु प्रदूषण 

वायु प्रदुषण को सबसे खतरनाक प्रदूषण मना जाता है आज के समय वायु के लगातार प्रदूषित होने के कारन है, कारखानों और वाहनों से निकलने वाले दूषित हवा।  ये जहरीली जैसे हवा में मिल कर हवा को अत्यंत प्रदूषित कर देती है। कई शहरों में वायु प्रदुषण के कारन वहा की स्थिति इतनी ख़राब हो गई है की, वहा खुले हवा में सास लेना भी मुश्किल हो गया है।  

वायु के बिना हम एक छन भी जीवित नहीं रह सकते है, स्वच्छ हवा हमारे जीवन का आधार है, इसीलिए हमें प्रदुषण को कम करने के लिए कदम उठाना चाहिये। और अपने पर्यावरण को प्रदूषित होने से बचाना चाहिये। 

ध्वनि प्रदूषण

ध्वनि प्रदूषण आज के समय की एक बहुत बड़ी समस्या बनती जा रही है। ध्वनि प्रदुषण कारखानो में चलने वाले तेज मशीनों की आवाज एवं वाहनों से निकलने वाले तेज आवाजों, पटाखो के फूटने, लाउड स्पीकर के बजने आदि के कारण उत्त्पन्न होता है। 

ध्वनि प्रदुषण मनुष्यो में होने वाले मानसिक तनाव का मुख्य कारण है, जो मष्तिकस पर प्रभाव डालने के साथ साथ श्रवण छमता पर भी प्रभाव डालता। 

पर्यावरण प्रदूषण से हानि 

धरती पे रहने वाले हर एक जिव पर्यावरण का ही हिस्सा है और अपने जीवन यापन के लिए पर्यावरण पर ही निर्भर करते है। स्वच्छ पर्यावरण  हमारे जीवन का आधार है, हम इसके बिना जीवन के कल्पना भी नहीं कर सकते है। ऐसे में लगातार हमारे पर्यावरण का प्रदूषित होने के कारण हमें कई तरह के संकटो का सामना करना पड़ता है। 

  • पर्यावरण के अत्यंत प्रदूषित हो जाने के कारण प्रति वर्ष पृथ्वी के औषत तापमान में बृद्धि हो रहा है। हमें अत्यंत गर्मी का सामना करना पड़  रहा है। पेड़ो के अंधाधुन कटाई, वायु प्रदुषण, वाहनों से निकलने वाले धुआँ इसके प्रमुख कारन है। 
  • प्रदुषण के कारण स्वच्छ हवा का न मिलना एक बहुत बड़ा समष्या बन चूका है। कई शहरो में वायु की गुणवत्ता इतनी ख़राब हो गई है की खुले हवा में सांस लेना भी मुश्किल है। अगर समय रहते पर्यावरण प्रदूषण पे ध्यान न दिया गया तो ये समस्या हमरे अस्तित्व के लिए खतरा बन सकता है। 
  • हमारे वातावरण का दूषित हो जाना अर्थात पर्यावरण प्रदूषित हो जाना हमारे स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से अत्यंत हानिकारक है। पर्यावरण प्रदुषण अनेक तरह की बिमारियों को जन्म देता है। आज के समय लोग प्रदुषण के कारण स्वच्छ हवा, स्वच्छ मिट्टी, स्वच्छ वातावरण, स्वच्छ खाद्द पदार्थ न मिलने के कारन लोग अनेक बीमार से ग्रसित हो रहे है । 

वायु प्रदुषण के कारन लोग दम्मा, सांस लेने में समष्या, फेफड़ो की परेशानिया जैसे गंभीर बीमारयों से जूझ रहे है।  प्रकाश प्रदुषण के कारन चर्म रोग जैसे घातक बीमारिया आज के समय आम होता जा रहा है। 

मिटटी में हानिकारक रसायन के प्रयोग से मृदा प्रदूषित हो गई है, जिस से अनेक स्वास्थ सम्बन्धी बीमारिया जन्म ले रही है।  

पर्यावरण संरक्षण 

पर्यावरण संरक्षण हमारे लिए अत्यंत आवष्यक है, पर्यावरण संरक्षण ही हमारा संरक्षण है। पर्यावरण संरक्षण हमें कई प्रकार के कठनाईयो से बचा सकता है। पेड़ो के अंधाधुन कटाई, अत्यधिक मात्रा में प्लास्टिक का उपयोग, खेतो में रशायनो का उपयोग, कारखानों से निकलने वाली जहरीली गैसे, उद्योगों से निकलने वाले अपशिस्ट पदार्थ, महानगरों से निकलने वाले नाले ये सब पर्यावरण को बहुत नुकशान पंहुचा रहा है। 

हमें इन सब का उपयोग धयान से करना चाहिये। पेड़ो को कटने से बचाना चाहिये, अधिक मात्रा में पेड़ो को लगाना चाहिये। उद्योगों और महानगरों के गंदे पानी को साफ कर के नदियों में डालना चाहिये, नदियों को गंदा होने से बचाना चाहिये। खेतो में रसायन के प्रयोग से बचना चाहिये। 

पर्यावरण ही जीवन है, इसी लिए हमें पर्यावरण संरक्षण के लिए हर संभव कदम उठाना चाहिये। 

उपसंहार  

पृथ्वी पर के हर एक जिव पर्यावरण का ही हिस्सा है। ऐसे में पर्यावरण का दुसित होना जैव बिबिधता के दृष्टिकोण से अत्यंत हानिकारक है। वायु प्रदुषण, जल प्रदुषण, मृदा प्रदुषण, थर्मल प्रदूषण, ध्वनि प्रदुषण आज के समय बहुत बड़ी समष्या बन चुकी है। प्रदुषण के कारन लोगो का जीना मुश्किल होता जा रहा है। ऐसे में  हमे अपने पर्यावरण को प्रदूषित होने से बचाना चाहिए। और पर्यावरण संरक्षण के लिए हर संभव कदम उठाना चाहिये। 

पर्यावरण प्रदूषण पर निबंध 100 शब्दों में। 

हमारे चारो और का वातावरण ही हमारा पर्यावरण है।  हम अपनी हर आवश्कताओ के लिए पर्यावरण पर ही निर्भर करते है, लकिन आज के समय के हमारा पर्यावरण काफी प्रदूषित होता जा रहा है। 

हमारे वातावरण के घटक पानी, मिट्टी, हवा आदि  का दूषित हो जाना, इनमे दूषित पदार्थो का मील जाना प्रदुषण कहलाता है। हमारे पर्यावरण का दूषित हो जाना हमें कई तरह के कठिनाइयो में डाल सकता है। 

अधिक गर्मी, अम्ल वर्षा, कई बीमारियों का जन्म लेना पर्यावरण प्रदुषण के कारन हो रहा है। हम पर्यावरण का ही हिस्सा है और अपने हर कामो के लिए पर्यावरण पर ही निर्भर करते है। हमें अपने पर्यावरण की रक्षा के लिए हर संभव कदम उठानी कहिये।

Conclusion

हमने यह “पर्यावरण प्रदूषण पर निबंध | Essay on Environmental Pollution in Hindi” को बहुत ही आसान भाषा में लिखा है ताकि हर किसी को आसानी से समझ आ सके। हमें उम्मीद है की यह पर्यावरण प्रदुषण पर निबंध आपको पसंद आया होगा। अगर आपके पास इस निबंध से सम्बंधित कोई सुझाव देना चाहते है  कमेंट के माध्यम से दे सकते है।

पर्यावरण प्रदूषण पर निबंध | Essay on Environmental Pollution in Hindi पढ़ने के लिए धनयबाद।

Leave a Comment