मेरे प्रिय ऋतु पर निबंध | My Favorite Season Essay in Hindi

अगर आप निबंध लिखने एवं पढ़ने में रूचि रखते है तो आपका स्वागत है मेरे प्रिय ऋतु पर निबंध | My Favorite Season Essay in Hindi में। वैसे कोई न कोई ऋतू कर किसी का प्रिय होता है। हमें ये तो नहीं पता की आपका पसंदिता ऋतू कौन सा है लेकिन ये निबंध आपको जरूर पसंद आएगा। क्योकि इस निबंध में हमने बहुत ही आसान भाषा एवं शब्दों में लिखने की कोशिस किया है।

तो बिना देर किये मेरे प्रिय ऋतु पर निबंध | My Favorite Season Essay in Hindi को शुरू करते है।

आप इसे भी पढ़ सकते है 

  1. पर्यावरण प्रदूषण पर निबंध | Essay on Environmental Pollution in Hindi
  2. हिंदी भाषा के महत्व पर निबंध | Essay on Importance of Hindi in Hindi

मेरे प्रिय (पसंदीदा) ऋतु पर लघु और दीर्घ निबंध (Short and Long Essays on My Favorite Season in Hindi, Mera Pasandida Mausam par Nibandh Hindi)

प्रस्तावना

भारत को ऋतुओ का देश कहा जाता है, ग्रीष्म, वर्षा, शरद, हेमंत, शिशिर और वसंत, यह सब भारत की प्रमुख छः ऋतुए है। प्रत्येक ऋतु के अपने फायदे और नुकसान हैं और प्रत्येक ऋतू का अपना एक अलग आनंद है। वैसे तो भारत के हर एक ऋतुएँ बेहद लुभावनी है, पर वसंत मेरा सबसे पसंदीदा ऋतु है। 

मेरे प्रिय ऋतु – वसंत ऋतु पर निबंध

वसंत ऋतु, यह सबसे खूबशूरत ऋतुओ में से एक है। वसंत ऋतु  मेरा पसंदीदा ऋतु है, जो मुझे बेहद पसंद है। शीत ऋतू के समाप्त होते ही वसंत ऋतु का आगमन होता है। वसंत ऋतु के आते ही प्रकृति ख़ुशी से झूम उठती है, चारो ओर पंछियों के मधुर आवाज, रंग बिरंगे फूल, हरियाली की चादर ओढ़े धरती, नीला आसमान इस ऋतु को अत्यंत खास बनाता है। इन सब को देख मुझे बहुत प्रशन्नता होती है। मेरा मन आनंदित हो उठता है। रंग बिरंगी तितलियां, वसंत के आगमन में गीत गाते पपीहे, सोंधी सी महक बिखेरती हवा ये सब किसी इंसान या जिव के मन को लुभाने के लिए पर्याप्त है। 

इस ऋतु में हवा में गर्माहट और शीतलता का अद्भुत मिश्रण होता है, जो जीवो में नए ऊर्जा को संचारित करता है। पेड़-पौधो में नए पल्लव, जीव जंतुओं नए पीढ़ी के आगमन के लिए वसंत ऋतु उपयुक्त होता है। इस मौषम में मुझे अपने परिवार और दोस्तों के संग घूमना बेहद पसंद है, नए जगहों पर जाना प्रकृति के सौन्दर्य का लुफ्त उठाना, पहाड़ो में घूमना मुझे बेहद रोमांचित करता है। 

आप इसे भी पढ़ सकते है 

  1. Samay ka Sadupyog Par Nibandh | समय का महत्त्व पर निबंध
  2. Mela Nibandh in Hindi | मेला पर निबंध | Essay on Mela in Hindi

वसंत ऋतु का भोर (सुबह) प्राकृतिक सौन्दर्य की पराकाष्ठा है। वसंत ऋतु में सुबह चिड़ियों के मधूर कर्तल से हमारी आखे खुलती है। आकाश में एक ओर छाइ लालिमा, ठंडक भरी हवा का एहसास अन्य मोसमो की तुलना में बसंत को बेहद खास बनता है। सूर्य के निकलते ही कलियाँ खिलने लगती है जिसे देख के ऐसा प्रतीत होता है की मानो सूर्य देवता का स्वागत कर रही हो, घास पर बिखरे ओस के बूंदो पर सूर्य की किरण पड़ते ही वह मोती के तरह चमकने लगता है, फूलो से लदी पेड़ो की डलिया पृथ्वी को स्वर्ग के समान अलौकिक बनाता है। सुबह के इस मनमोहक बेला के बाद हम सब अपनी दिनचर्या शुरू करते है। 

शाम को दोस्तों के संग वसंत के सुहाने मौसम में खेलना और प्राकृतिक सुंदरता का लुफ्त उठाना मुझे बेहद रोमांचित करता है। फिजाओ (वातावरण) में सोंधी सी महक बिखेरती हवा, चारो और हरियाली की चादर ओढ़े धरती जिसे देख ऐसा प्रतीत होता है की वसंत के इस मौसम में सम्पूर्ण पृथ्वी ख़ुशी से झूम रही हो। इन्ही सब खूबशूरत और मन को ख़ुशी से भर देने वाले एहसास के वजह से वसंत मेरा प्रिय ऋतु है।  

मेरे पसंदिता ग्रीष्म ऋतू पर निबंध 

भारत एक मोसमो की विविधता वाला देश है, गर्मी का मौसम या ग्रीष्म ऋतु उनमे से एक है। कई लोगो को ग्रीष्म ऋतु बेहद पसंद होता है। विशेष कर बच्चो को, उनहें इस ऋतु का बेसबरी से इंतजार होता है। वसंत के समाप्त होते ही अप्रैल के महीने से ग्रीष्म ऋतु का आरम्भ होता है। ग्रीष्म ऋतु का हल्की गर्माहट भरे एहसास के साथ अत्यंत अनोखा अनुभव होता है। मुझे ग्रीष्म ऋतू में ग्रीष्मावकाश का अत्यंत इंतजार रहता है। मुझे इस मौसम में एक लम्बी छुट्टी पर जाने का अवसर मिलता है। 

गर्मी के मौसम में ग्रीष्मावकास लोगो के आकर्षण का मुख्य केंद्र होता है। जिसमे हम सब खूब मौज – मस्ती करते है। छुट्टी के दौरान स्कूल, होमवर्कऔर पढ़ाई आदि के तनावों से मुक्त रहते हैं। गर्मी की छुट्टी के दौरान हमें घूमने का मौका मिलता है। इस छुट्टी में दोस्तों और परिवारों के संगदेश के अलग-अलग खूबसूरत हिल स्टेशनों पर जाने का मौका मिलता है। दोस्तों और परिवारों के साथ प्रकृति के खूबसूरती के बीच वक्त बिताने का मौका मिलता है जो मुझे बेहद रोमांचित करता है। यह अनुभव मेरे लिए बेहद आनंददाई होता है।

ग्रीष्मावकाश में हमें अपने घरों पर रहने और परिवार के सदस्य जैसे दादा-दादी, नाना नानी आदि लोगों के साथ वक्त बिताने का मौका मिलता है। इसके साथ ही हमें शहर के चकाचोन्ध से दूर गांव की हरियाली में समय बिताने और गांव के रहन-सहन को जानने का भी अवसर मिलता है। 

गर्मी में रात की तुलना में दिन बड़े होते हैं जिससे हमें खेलनेऔर अभ्यास करने का पर्याप्त समय मिल पाता है। छुट्टी के दौरान हमारे बाहरी गतिविधियों में अधिक वृद्धि होती है जो हमारे शारीरिक विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। 

गर्मी के मौसम में कई तरह के मौसमी फल भी खाने का अवसर मिलता है, जिनमें लीची, तरबूज, खरबूज, आम आदि प्रमुख हैं। आम मेरा पसंदीदा फल है और मुझे अपने पड़ोस के बगान से आम खाना बेहद पसंद है और मुझे इस फल का स्वाद अत्यंत प्रिय है। मै  ग्रीष्म ऋतु में प्रकृति के इस मिठास से भरे फल कइ  स्वाद का लुप्त उठता हूं। बेशक गर्मी का मौसम थोड़ा गर्माहट से भरा होता है पर आनंददाई संसाधनों से भी भरा पड़ा होता है। 

शीत ऋतु – मेरे प्रिय ऋतु पर निबंध। 

शीत ऋतु भी भारत के विविध मौसमों में से एक है। भारत के प्रत्येक मौसम कीअपनी विशेषता और खामियां हैं। शीत ऋतु का भी अपना एक अलग आनंद है। इस मौसम में हमें खाने से लेकर पहने के लिए गर्म चीजों का इस्तेमाल करना पड़ता है। यह  मौसम परिवार के साथ वक्त बिताने के लिए सबसे उपयुक्त है। सर्दियों का मौसम अक्टूबर से शुरू होकर फरवरी महीने तक रहता है। दिसंबर और जनवरी का महीना सबसे अधिक सर्द भरा होता है। 

इस सर्द से भरे मौसम में लोगों को सूरज  के किरण से बेहद लगाव हो जाता है। कड़ाके की ठंड भरे दिनो में सूर्य की किरणें बहुत राहत का अनुभव देती है। किसानों के दृष्टि से भी यह मौसम काफी महत्वपूर्ण है। इस मौसम में सूर्य की  किरण धरती पर सीधी ना परने के  कारन कई प्रकार की फसलों की खेती की जाती है। 

इस मौसम में गांव के लोग ठंड से बचने के लिए आग का सहारा लेते हैं। जिससे आम भाषा में “घुरा” भी कहा जाता है। लोग इसके चारों ओर बैठ जाते हैं और मिलकर साथ में एक अच्छा वक्त बिताते हैं। परिवार के साथ बैठना और विभिन्न मुद्दों पर वार्तालाप करना इस मौसम का एक विशेष एहसास होता है।

वैसे तो सर्दी का  मौसम काफीआनंददाई होता है, परंतु कई मामलों में इसके कुछ नुकसान भी होते हैं अत्यधिक ठंड जानवरों पर बुरा असर डालता है। कई बार अत्यधिक ठंड में कई जानवरों की मृत्यु भी हो जाती है। साथ ही साथ हमें इस मौसम में बच्चों और वृद्ध व्यक्तियों का विशेष ध्यान रखना पड़ता है। 

वर्षा ऋतु – मेरे प्रिय ऋतु पर निबंध। 

जैव विविधता की दृष्टि से वर्षा ऋतु अत्यंत खास है। भारत में बरसात का मौसम जुलाई मैं दक्षिण पश्चिम मानसूनी हवाओं के साथ आगमन से शुरू होता है। इस मौसम में मुझे ठंड, साफ वातावरणऔर बारिश का आनंद लेना बेहद पसंद है। वर्षा ऋतु पृथ्वी को हरियाली की चादर से ढक देता है जो आंखों को बेहद अच्छा लगता है। अत्यंत गर्मी के बाद आया यह मौसम अत्यंत मन  लुभावन होता है। 

अत्यंत गर्मी में पेड़ पौधे सुख जाते हैं जिससे प्रकृति बेरस लगने लगती है परंतु वर्षा ऋतु के आते ही उनमें नई ऊर्जा का संचार होता है। प्रकृति फिर से खिल उठती है। चारों ओर हरियाली छा जाती है। नदी नाले, लाल तालियां सभी पानी से भर जाते हैं। जिसे देख ऐसा प्रतीत होता है मानो  प्रकृतिलंबे ग्रीष्म ऋतु के बाद फिर से मुस्कुराने लगी हो। 

ग्रीष्म ऋतु के लंबे प्रकोप के बाद जब सूखी धरती पर बारिश की पहली फुहार गिरती है तो प्रकृति में अलग सा आनंद का अनुभव होता है। चारों तरफ एक सोंधि से खुशबू फैल जाती है। मुझे बारिश के दिनों में। बारिश में चलना बेहद पसंद है। 

भारत मौसमों की दृष्टि सेअत्यंत धनी देश है। यहां का हर मौसम बेहद आनंददाई है। हर एक मौसम के अपने फायदे हैं। वसंत उन सब में मेरा सबसे प्रिय मौसम है। हालांकि मुझे प्रत्येक मौसम का आनंद लेना काफी पसंद है। हमें अलग-अलग मौसम मेंअलग-अलग जीवन शैलियां अपनानी पड़ती है। हर एक जीवन शैलियां हमें अलग अनुभव और आनंद प्रदान करती है।  

उपसंहार 

भारत ऋतुओ का देश है। भारत में मुख्य रूप से छः ऋतुएँ पाए जाते है। हर एक ऋतु का अपना एक अलग आनंद है। वसंत को ऋतुओ का राजा कहा जाता है। वसंत ऋतू प्राकृतक सौन्दर्य के पराकष्ठा है। इस मौसम में मनो ऐसा लगता है सम्पूर्ण प्रकृति अत्यंत प्रशन्न हो। चारो और फैली हरयाली मन को बेहद सुकून पहुँचती है, इन्ही सब करने से मुझे वसंत ऋतु बेहद पसंद है।

हमें उम्मीद है की आपको  मेरे प्रिय ऋतु पर निबंध | My Favorite Season Essay in Hindi आपको बेहद पसंद आया होगा अगर आपको ये निबंध पसंद आया होगा तो आप इसे अपने दोस्तों के साथ साझा कर सकते है।

धनयबाद। 

Leave a Comment