अगर आप निबंध में रूचि रखते है तो आपका स्वागत है (Essay On Computer in Hindi) कंप्यूटर पर निबंध में। ये निबंध कंप्यूटर के महत्व पर लिखा गया है। इस निबंध में आपको कंप्यूटर का इतिहास, महत्व, लाभ एवं कंप्यूटर से जुडी सारी तकनीकी आदि को ध्यान में रखके लिखा गया है।
प्रस्तावना
कंप्यूटर जिसे संगणक भी कहते हैं। यह एक इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस है। कंप्यूटर आज कल हमारे दैनिक जीवन का हिस्सा बन गया है। हम अपनी हर छोटी बड़ी कार्यों के लिए किसी न किसी रूप में कंप्यूटर का उपयोग करते हैं। शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य तक, मनोरंजन से लेकर खोज (research) तक आज प्रत्येक क्षेत्र में कंप्यूटर का इस्तेमाल या उपयोग किया जाता है। कंप्यूटर हमारे कार्यों को शीर्घ एवं सरलता से कर देता है। कंप्यूटर के इन्ही सब विशेषताओं ने कंप्यूटर को आज के समय अत्यंत लोकप्रिय माना जाता है।
आज के समय हम कंप्यूटर पर काफी आश्रित है कंप्यूटर के बिना आज के आधुनिक दुनिया की कल्पना भी नहीं किया जा सकता है। कंप्यूटर आज के डिजिटल दुनिया का आधार है।
आप इसे भी पढ़ सकते है :
- मेरे प्रिय ऋतु पर निबंध | My Favorite Season Essay in Hindi
- पर्यावरण प्रदूषण पर निबंध | Essay on Environmental Pollution in Hindi
कंप्यूटर की विशेषताएं। Important of Computer
आज के डिजिटल दुनिया में कंप्यूटर हमारे दैनिक जीवन काअभिन्न हिस्सा बन गया है। हमारे हाथों में मोबाइल से लेकर अंतरिक्ष के बड़े-बड़े स्पेस स्टेशनों तक कंप्यूटर विज्ञान हर एक क्षेत्र में काफी फैला हुआ है। कंप्यूटर अपनी विशेषताओं के कारण लोगों के दैनिक जीवन का हिस्सा बन गया है
तीव्रता (speed)
कंप्यूटर तीव्रता से तात्पर्य है, उपयोग-कर्ता के काम को अत्यंत कम समय में पूरा करना। कंप्यूटर किसी भी काम को काफी तेजी से कर सकता है। कठिन से कठिन कामों को कंप्यूटर बहुत ही आसानी से कर सकता है। बड़े-बड़े गणना के लिए कंप्यूटर का इस्तेमाल किया जाता है और कंप्यूटर बहुत ही तीव्रता से बड़ी से बड़े कठिन समीकरण को बहुत ही कम समय में समाधान (solve) कर देता है।
कंप्यूटर बहुत ही तेजी से काम कर सकता है। यह केवल कुछ ही क्षणों में कठिन से कठिन गणनाओं को आसानी से कर सकता है। जिसे इंसानो द्वारा करने में कई घंटे का समय लग सकता है।
उदाहरण के तौर पर मौसम से संबंधित खबर हम हर रोज टीवी पर देखते हैं। इसे विश्लेषण करने के लिए बड़े स्तर पर डाटा का सर्वेक्षण करना पड़ता है जो कि किसी इंसान के लिए करना काफी मुश्किल हो सकता है। परंतु कंप्यूटर इसे आसानी से बहुत कम समय में कर देता है और हमें हर रोज मौसम, आद्रता, तापमान आदि चीजों का जानकारी मिलती रहती हैं।
कंप्यूटर केवल कुछ ही पल में बहुत बड़े स्तर पर डाटा का विश्लेषण कर सकता है। कंप्यूटर एक साथ 10 लाख से भी ज्यादा निर्दोष (डायरेक्शन) पर काम कर सकता है। इसी कारण कंप्यूटर के तीव्रता को माइक्रो सेकंड और नैनो सेकंड में मापा जाता है।
विश्वसनीयता (Reliability)
आज के जमाने के कंप्यूटर काफी अग्रिम (advance) हो गए हैं। यह हमें कई तरह के नए-नए फीचर्स प्रदान करते हैं। आज के समय में कंप्यूटर काफी सिक्योर हो गए हैं। हम कंप्यूटर पर आसानी से भरोसा कर सकते हैं। कंप्यूटर द्वारा की गई गणनाओं पर भी भरोसा कर सकते हैं।
सटीकता(accuracy)
अगर कोई व्यक्ति गणना बहुत कम समय में करता है तो उस गणना का परिणाम में त्रुटि होने की आशंका होती है, और वह गणना हमारे किसी काम के नहीं होती है। परन्तु कम्प्यूटर्स काफी सटीकता के साथ काम करता है। इसके द्वारा की गई गणनाओं के परिणामो में त्रुटि की संभावना काफी कम होती है। कंप्यूटर पर इस मामले में भरोसा कर सकते हैं।
लगन (diligence)
एक कंप्यूटर थकना, परेशान होना इन सब चीजों से मुक्त होता है। यह लगातार कई घंटे तक बिना किसी त्रुटि के काम कर सकता है। जबकि हम इंसान कई घंटे तक लगातार काम करने पर थक जाते हैं। जिससे हम ठीक तरह से फोकस नहीं कर पाते हैं और फोकस न करने के कारण हमारे द्वारा किए गए कामों के परिणाम में त्रुटि होने की संभावना बढ़ जाती है। परंतु कंप्यूटर के साथ ऐसा नहीं है। कंप्यूटर कई घंटे तक बिना थके, बिना रुके, बिना गलती किए काम कर सकता है।
बहुमुखी प्रतिभा (versatility )
कंप्यूटर विभिन्न सॉफ्टवेयर के माध्यम से विभिन्न कामों को करता है। कंप्यूटर में अलग-अलग प्रकार के सॉफ्टवेयर को फीड किया जाए तो वह बहुत ही आसानी से उन से जुड़े कामो को कर सकता है। एक आदमी को किसी नई प्रतिभा या किसी नए काम को अच्छे तरह से सीखने में कई महीनो का समय लग सकता है, परंतु कंप्यूटर सॉफ्टवेयर के माध्यम से कठिन से कठिन कामों को केवल कुछ ही मिनटों में कर सकता है।
याद रखने की क्षमता
कंप्यूटर हर एक जानकारी को अपने स्टोरेज में रखता है। जिसे वह असीमित समय तकअपने अंदर सुरक्षित रख सकता है और जरूरत पड़ने पर कुछ ही क्षणों में हमारे सामने उसे डाटा को रख सकता है।
कंप्यूटर की याद करने की क्षमता इंसानों से कई गुना अधिक होती है। वह किसी भी इंसान के मुकाबले किसी चीज को याद कर सकता है और असीमित समय के लिए अपने अंदर संरक्षित रख सकता है और जरूरत पड़ने पर तुरंत उस डाटा को हमें दे सकता है।
आधुनिक कंप्यूटर विशेषताओं से भरे परे हैं। इनमें हजार तरह की विशेषताओ है। इन्हीं सब विशेषताओं की वजह से आज कंप्यूटर इतना लोकप्रिय बना पाया है। और हर एक फील्ड में कंप्यूटर का इस्तेमाल काफी हो रहा है।
स्वास्थ्य के क्षेत्र में कंप्यूटर
आज के समय स्वास्थ्य के क्षेत्र में कंप्यूटर का काफी उपयोग किया जाता है। कई प्रकार के जांचों के लिए हेल्थ मेजरमेंट के लिए कंप्यूटर विज्ञान का उपयोग किया जाता है। कंप्यूटर के माध्यम से हमारे शरीर से जुड़ी परेशानियों का पता काफी आसानी हो जाता है। कंप्यूटर के आने से स्वस्थ क्षत्रे में काफी सकारात्मक प्रभाव परा है।
शिक्षा के क्षेत्र में
आज के समय शिक्षा के क्षेत्र में कंप्यूटर का काफी उपयोग किया जाता है। विभिन्न कॉलेज, स्कूल, यूनिवर्सिटीज में बच्चों को नई चीज सीखाने के लिए कंप्यूटर का इस्तेमाल किया जाता है।
इस डिजिटल दौड़ में स्टूडेंट ऑनलाइन क्लास, ऑनलाइन एक्जाम आदि चीजों के लिए भी कंप्यूटर का उपयोग करते हैं। शिक्षा के क्षेत्र में कंप्यूटर के आने से एक क्रांति आ गई है। अब कंप्यूटर के माध्यम से बच्चों को कठिन से कठिन चीज आसानी से समझाया जा सकता है।
उपसंहार
कंप्यूटर आज के आधुनिक दुनिया का आधार है। हम अपनी छोटी बड़ी गतिविधियों के लिए कंप्यूटर का सहारा लेते हैं जो कि हमारे कामों को काफी आसान बना देता है।
आप इसे भी पढ़ सकते है :
- Samay ka Sadupyog Par Nibandh | समय का महत्त्व पर निबंध
- मेरे प्रिय ऋतु पर निबंध | My Favorite Season Essay in Hindi
कंप्यूटर पर निबंध 100 सब्दो में। Essay on Computer in 100 Words.
कंप्यूटर को हिंदी में संगणक कहते हैं। यह एक इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस है जो हमारे जीवन को काफी सरल बना देता है। हम अपनी विभिन्न गतिविधियों के लिए कंप्यूटर का सहारा लेते हैं। शिक्षा के क्षेत्र में, स्वास्थ्य के क्षेत्र में, रिसर्च के क्षेत्र में कंप्यूटर का काफी इस्तेमाल किया जाता है। कंप्यूटर के आने के वजह से इन सब क्षेत्र में क्रांति आ गई है।
कंप्यूटर हमें कई प्रकार की सुविधा देता है। पहले लोग पत्र का इस्तेमाल करते थे बात करने के लिए जिसमे की बहुत अधिक समय लगता था। पर कंप्यूटर के आने के कारण हम किसी से घर बैठे बात कर सकते हैं। काफी आसानी से हम कठिन से कठिन काम कंप्यूटर की मदद से आसानी से और काफी जल्दी कर सकते हैं। आधुनिक कंप्यूटर अनेक प्रकार की विशेषताओं से लैस है। इसी कारण कंप्यूटरआज केआधुनिक दुनिया का आधार बन गया है।
कंप्यूटर पर निबंध 200 शब्दो में। Essay on Computer in 200 Words.
कंप्यूटर आज के आधुनिक दुनिया का आधार है। हम कंप्यूटर के बिना इस आधुनिक दुनिया की कल्पना भी नहीं कर सकते हैं। कंप्यूटर एक इलेक्ट्रॉनिक मशीन है जो कि हमें अनेक प्रकार की सुविधा प्रदान करता है। जिससे हमारा दैनिक जीवन काफी आसान हो जाता हैं। आज के समय कंप्यूटर का इस्तेमाल हम अपने जिंदगी के हर एक फील्ड में करते हैं शिक्षा के क्षेत्र में दैनिक जीवन के कार्य करने के लिए, स्वास्थ्य के क्षेत्र में खोज और अनुसंधान केन्द्रो में हॉस्पिटलों में विद्यालयों में आदि।
आज के समय कंप्यूटर के बिना दैनिक जीवन की कल्पना करना भी थोड़ा मुश्किल लगता है। हम अपने निजी जीवन के प्रत्येक गतिविधियों के लिए किसी ने किसी रूप में कंप्यूटर पर आश्रित है। हमें किसी से बात करने के ईमेल इस्तमाल करना हो या कही जाने ट्रैन का टिकट लेना हो, हमें कंप्यूटर का सहारा लेना पड़ता है। कम्प्यूटर कई मायनो में हमारे जीवन को काफी आसान बनता है।
आज के समय स्वास्थ्य के क्षेत्र में कंप्यूटर का काफी उपयोग किया जाता है। कई प्रकार के जांचों के लिए हेल्थ मेजरमेंट के लिए कंप्यूटर विज्ञान का उपयोग किया जाता है। कंप्यूटर के माध्यम से हमारे शरीरसे जुड़ी परेशानियों का पता लगाना काफी आसान हो जाता है। कंप्यूटर के आने से स्वास्थ छेत्र में काफी सकारात्मक प्रभाव परा है।
Conclusion (कंप्यूटर पर निबंध – Essay On Computer in Hindi)
यह (Essay On Computer in Hindi) कंप्यूटर पर निबंध , ये निबंध कंप्यूटर के महत्व को ध्यान में रकते हुए लिखा गया है। हमें उम्मीद है आपको पसंद आया होगा, इसे आप अपने दोस्तों के साथ साझा कर सकते है। अगर आपके पास कंप्यूटर पर निबंध से सम्बंधित कोई सुझाव है तो आप हमें कमेंट के माध्यम से बता सकते है। हमें बहुत खुसी होगी।
कंप्यूटर पर निबंध पढ़ने के लिए धनयबाद।